9 फ़रवरी 2019 - 14:11
दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति पूरा दिन क्या करते हुए गुज़ारते हैं?

अमरीकी राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति क़रार दिया जाता है और यह पद इस डोनल्ड ट्रम्प के पास है तो वह पूरा दिन किस तरह गुज़ारते हैं।

एक सुपर पॉवर के प्रमुख के बारे में सोचा जा सकता है कि उसका जीवन बहुत ही व्यस्त होता हतगा और सिर खुजाने का मौक़ा भी न मिलता होगा किन्तु यहां बात डोनल्ड ट्रम्प की हो रही है और उनके लीक होने वाली दिनचर्या या प्रतिदिन के शेड्युल से पता चलता है कि वह अपने अधिकतर टाइमप "एग्ज़ीक्टिव टाइम" में गुज़ारते हैं और इस दौरान उनकी व्यस्तता टेलीवीजन, ट्वीट करना और लोगों से फ़ोन पर गप्पे लड़ाना है।

अमरीकी पत्रिका न्यूज़ वीक ने एक कंपनी एक्सयूस की ओर से लीक होने वाले दस्तावेज़ों से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की पिछले तीन महीने नवम्बर से जनवरी तक की व्यस्तता का रहस्योद्धाटन किया है।

अमरीकी राष्ट्रपति अपने समय का बड़ा हिस्सा कुल मिलाकर 60 प्रतिशत निजी "एग्ज़ीक्टिव टाइम" के रूप में व्यतीत करते हैं। 6 नवम्बर से पहली फ़रवरी तक अमरीकी राष्ट्रपति ने 502 घंटों में से 297 घंटे 15 मिनट अपनी मनपसंद गतिविधियों में व्यतीत किए।

रिपोर्ट के अनुसार यह किसी भी राष्ट्रपति के काल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और डोनल्ड ट्रम्प वह व्यक्ति हैं जिसने "एग्ज़ीक्टिव टाइम" को बिलकुल ही नये अर्थ का रूप दे दिया है।

इन 3 महीनों के दौरान डोनल्ड ट्रम्प की सरकार व्यस्त्ता के समय भी बयान किए गये हैं जैसे 77 घंटे मीटिंग में गुज़ारे, 51 घंटे यात्रा की जबकि इवेंट्स का समय 38 घंटे से अधिक है और वहां दोपहर के खाने के लिए उन्होंने पूरे 39 घंटे लगाए।

जहां तक "एग्ज़ीक्टिव टाइम" की बात हे तो इसके दौरान उनका अधिक समय वाइट हाऊस में टीवी देखते हुए गुज़रात जिसके बाद ट्वीटर की बारी आती है और अंत में अपने निकटवर्ती साथियों, दोस्तों और अनाधिकारिक सलाहकारों से मीडिया में समाचारों पर प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करते हुए गुज़ारा।

एक्सयूस को विभिन्न सूत्रों ने बताया कि अमरीकी राष्ट्रपति आमतौर पर सुबह 6 बजे से पहले जाग जाते हैं किन्तु उनका अपने कार्यालय आना कई घंटे बाद होता है, उनके दिन की पहली मुलाक़ात आम तौर पर 11 बजे के बाद इंटेलीजेंस अधिकारियों या चीफ़ आफ़ स्टाफ़ से होती है।

वाइट हाऊस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि डोनल्ड ट्रम्प का निजी समय भी काम करते हुए गुज़रता है किन्तु वह पारंपरिक ढंग का काम नहीं होता, वह हर समय लोगों को कॉल करते हैं, उनसे बात करते हैं, वह सहय कुछ न कुछ करते रहते हैं, यह सब ऐसा है जिसे आप पारंपरिक काम नहीं कह सकते।